Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांदी का भाव (Silver Price) मंगलवार को के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई में खत्म होने वाले फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट (Futures Contract) ₹1,09,000 प्रति किलो के पार चले गए। अगस्त वाले फ्यूचर ₹1,09,250 और सितंबर वाले ₹1,10,420 प्रति किलो तक पहुंच गए। यानी चांदी ने अब तक का सबसे ऊंचा भाव छू लिया।
