Silver Price: गोल्ड के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में एक किलोग्राम चांदी का भाव 96,000 रुपये के पार हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर सकती हैं। निवेशकों के लिए यह चांदी में निवेश का बेहतरीन समय साबित हो सकता है। निवेश कम समय में चांदी में प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। अगर आप चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है, क्योंकि चांदी की कीमतें आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं।
