Silver Price Today: फिर चढ़े दाम, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई में गिरे दाम, चेक करें 10 शहरों में भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बुलियन्सके मुताबिक बुधवार को 999 फाइन सिल्वर की कीमत ₹2,45,540 प्रति किलोग्राम थी

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली के सर्राफा बाजार में व्यापारियों की मुनाफावसूली के कारण तीन दिन की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के तीसरे उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह कीमतों में दबाव देखने को मिला था। लेकिन बाजार खुलने के साथ ही इसमें तेजी आई। बुलियन्स के मुताबिक बुधवार को 999 फाइन सिल्वर की कीमत ₹2,45,540 प्रति किलोग्राम थी, जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत ₹2,27,125 प्रति किलोग्राम थी। पिछले हफ़्ते 999 फाइन सिल्वर की कीमत में 3.24% की बढ़ोतरी हुई, जबकि एक साल में इसमें लगभग 111% की तेज़ी आई।

दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,59,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

फिर चढ़े दाम


हालांकि आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.53% बढ़कर यानी 1295 रुपये तेजी के साथ 2,45,422 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,44,127 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,46,340 रुपये किलो है।

इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ गए दाम

इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। Comex पर सोना 0.23% तक चढ़ा और कीमत 4705.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.91% तक चढ़ गए और कीमत 69.305 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

ताज़ा डेटा के आधार पर प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें इस प्रकार हैं।

मुंबई: ₹2,45,090 प्रति किलोग्राम

दिल्ली: ₹2,44,670 प्रति किलोग्राम

चेन्नई: ₹2,45,810 प्रति किलोग्राम

कोलकाता: ₹2,44,770 प्रति किलोग्राम

बेंगलुरु: ₹2,45,290 प्रति किलोग्राम

हैदराबाद: ₹2,45,480 प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 903 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,317 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 903 रुपये यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 2,43,317 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 68.22 डॉलर प्रति औंस रह गयी। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Silver Price Today: खरीदारी से पहले जानें क्या है आज का ताजा भाव, चेक करें 10 प्रमुख शहरों की लिस्ट

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।