Silver Price Today: देश में चांदी के भाव में आज गिरावट रही। कल चांदी का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था लेकिन आज चांदी सस्ती हुई। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,21,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम दिल्ली में 2,09,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कल की तुलना में आज चांदी का दाम 3000 रुपये कम हुआ है। जानिये देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव 19 दिसंबर 2025 को क्या रहा।
