Get App

Silver Rate Today: शुक्रवार को महंगी हुई चांदी, जानिये 7 नवंबर का चांदी का रेट

Silver Rate Today: आज शुक्रवार को चांदी महंगी हुई है। कल की तुलना में आज 7 नवंबर को चांदी का रेट 2,100 रुपये तक चढ़ा है। लगातार तीन दिन चांदी गिरने के बाद इसमें तेजी आई है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 8:46 AM
Silver Rate Today: शुक्रवार को महंगी हुई चांदी, जानिये 7 नवंबर का चांदी का रेट
Silver Price Today: आज चांदी के दाम में तेजी रही।

Silver Rate Today: आज शुक्रवार को चांदी महंगी हुई है। कल की तुलना में आज 7 नवंबर को चांदी का रेट 2,100 रुपये तक चढ़ा है। लगातार तीन दिन चांदी गिरने के बाद इसमें तेजी आई है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,600 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। कल दिल्ली में चांदी का रेट 1,50,500 रुपये था। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव 1,65,100 रुपये पर है। चेन्नई में कल का चांदी का रेट 1,62,900 रुपये पर था।

आज महंगी हुई चांदी

इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारों के बाद घरेलू बाजार में भी इसका असर दिखा है और भाव पहले के मुकाबले कुछ कम हुए हैं। पहले जहां सोने-चांदी की मांग तेजी पर थी, अब उसमें थोड़ी कमी आई है। हालांकि, देश में अब शादी का सीजन शुरू हो चुका है, इसलिए आने वाले महीनों में चांदी की खरीदारी फिर बढ़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और लंबे समय में चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है।

क्या रहा आज चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें