Silver Rate Today: बजट से पहले चांदी सस्ती होने लगी है। चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी टूट गई। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने को माना जा रहा है।
