Get App

Silver Rate Today: बजट से पहले चांदी के दाम हुए क्रैश, 45000 कम हुआ सिल्वर रेट, शनिवार 31 जनवरी का चांदी का भाव

Silver Rate Today: बजट से पहले चांदी हुई क्रैश हो गई है। एक दिन दिन में चांदी का भाव 45000 रुपये तक कम हो चुका है। देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर में एक किलोग्राम चांदी का रेट 3,50,000 रुपये पर आ गया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 10:04 AM
Silver Rate Today: बजट से पहले चांदी के दाम हुए क्रैश, 45000 कम हुआ सिल्वर रेट, शनिवार 31 जनवरी का चांदी का भाव
Silver Prices: बजट से पहले चांदी के दाम हुए क्रैश।

Silver Rate Today:  बजट से पहले चांदी क्रैश हो गई है। एक दिन में चांदी का भाव 45000 रुपये कम हो चुका है। देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर में एक किलोग्राम चांदी का रेट 3,50,000 रुपये पर आ गया है। जो कुछ दिन पहले तक 4,10,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने को माना जा रहा है।

31 जनवरी 2025 को देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। स्थानीय टैक्स, ज्वैलर्स के मार्जिन और लॉजिस्टिक खर्च की वजह से मामूली फर्क जरूर रहा, लेकिन कुल मिलाकर रेट्स लगभग एक जैसे रहे।

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 3,50,000
मुंबई 3,50,000
अहमदाबाद 3,50,000
चेन्नई 3,50,000
कोलकाता 3,50,000
हैदराबाद 3,50,000
जयपुर 3,50,000
भोपाल 3,50,000
लखनऊ 3,50,000
चंडीगढ़ 3,50,000

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें