सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज V के निवेशकों को आज प्री-मेच्योर हो रहे रिडेम्प्शन पर प्रति यूनिट करीब ₹11,221 का मुनाफा मिलने वाला है। यह मुनाफा ₹15,009 के तय रिडेम्प्शन प्राइस पर आधारित है। गोल्ड बॉन्ड की यह किश्त 15 अक्टूबर, 2019 को जारी की गई थी। इसका भाव प्रति यूनिट ₹3788 थी। इसका मतलब हुआ कि इस सीरीज के तहत निवेशकों का पैसा करीब 296% बढ़ा है यानी कि लगभह चार गुना। हालांकि फायदा सिर्फ यही नहीं है बल्कि सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत निवेशकों को अलर से सालाना 2.5% का ब्याज भी मिल रहा है।
