Sovereign Gold Bond: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बताया है कि Sovereign Gold Bond (SGB) 2020-21 सीरीज-II के निवेशक 19 नवंबर 2025 से प्रीमैच्योर रिडेम्पशन के लिए पात्र हो जाएंगे। यह वही सीरीज है जो 19 मई 2020 को जारी हुई थी। नियमों के अनुसार SGB को पांच साल पूरे होने के बाद, सिर्फ ब्याज भुगतान वाली तारीख पर ही समय से पहले भुनाया जा सकता है। आने वाली तारीख इस शर्त को पूरा करती है।
