Get App

Sovereign Gold Bond: इस सीरीज को भुना सकेंगे निवेशक, RBI ने तय की कीमत; मिलेगा 213% का तगड़ा रिटर्न

Sovereign Gold Bond: अगर आपने 2019 में गोल्ड बॉन्ड खरीदा था, तो अब वक्त है मुनाफा भुनाने का। RBI ने रिडेम्पशन प्राइस ऐलान कर दिया है। निवेशकों को करीब 213% का बंपर रिटर्न मिलेगा! जानिए, कब और कैसे मिलेगा ये फायदा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 4:02 PM
Sovereign Gold Bond: इस सीरीज को भुना सकेंगे निवेशक, RBI ने तय की कीमत; मिलेगा 213% का तगड़ा रिटर्न
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम नवंबर 2015 में भारत सरकार ने शुरू की थी।

Sovereign Gold Bond: बहुत से निवेशक Sovereign Gold Bond (SGB) 2019-20 सीरीज-VI के अगले प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए अच्छी खबर है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस ट्रांच के लिए रिडेम्पशन प्राइस का ऐलान कर दिया है। पात्र निवेशक 30 अक्टूबर 2025 को अपने बॉन्ड रिडीम कर सकेंगे। यह ठीक पांच साल बाद की तारीख है, जब ये बॉन्ड 30 अक्टूबर 2019 को जारी किए गए थे।

पांच साल बाद रिडेम्पशन की इजाजत

सरकार की अधिसूचना (30 सितंबर 2019) के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को जारी होने के पांच साल बाद प्रीमैच्योर (premature) रिडेम्पशन की इजाजत है। हालांकि, यह केवल ब्याज भुगतान की तारीख पर ही किया जा सकता है।

इस सीरीज के लिए यह मौका 30 अक्टूबर 2025 को है। जो निवेशक रिडेम्पशन चुनते हैं, उन्हें रकम सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें