SBI, BOB, इंडियन और केनरा बैंक? कौन ऑफर कर रहा है 444 दिनों की FD पर बेस्ट इंटरेस्ट
Bank FD of 444 Days: देश के कई बड़े बैंकों ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटा दी हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ बैंक 444 दिनों की खास एफडी स्कीम लेकर आए हैं, जिनमें सामान्य एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है
Bank FD of 444 Days: देश के कई बड़े बैंकों ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटा दी हैं।
Bank FD of 444 Days: देश के कई बड़े बैंकों ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटा दी हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ बैंक 444 दिनों की खास एफडी स्कीम लेकर आए हैं, जिनमें सामान्य एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। ये स्कीमें लिमिटेड समय के लिए हैं। ये स्पेशल एफडी और उन निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई है जो अपनी एफडी पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं। यहां हम SBI, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक की 444-दिन वाली FD योजनाओं की तुलना कर रहे हैं।
1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) – अमृत वृष्टि योजना
पीरियड: 444 दिन
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर: 6.85%
सीनियर सिटिजन्स (60+ साल): 7.35% सालाना
सुपर सीनियर सिटिजन्स (80+ साल): 7.45% सालाना
कब से शुरू हुई है स्कीम: 16 मई 2025 से लागू
SBI ने सामान्य एफडी दरों में 0.20% (20 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की है, लेकिन इस खास योजना में ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।
2. केनरा बैंक – 444 डे स्पेशल एफडी
पीरियड: 444 दिन
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर: 7.25% सालाना
सीनियर सिटिजन्स: 7.75% सालाना
सुपर सीनियर सिटिजन्स: जानकारी नहीं दी गई
कब से शुरू हुई है स्कीम: 10 अप्रैल 2025 से लागू
यह स्कीम 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट पर लागू है।
3. बैंक ऑफ बड़ौदा – स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट योजना
पीरियड: 444 दिन
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर: 7.10% सालाना
सीनियर सिटिजन्स: 7.60% सालाना
सुपर सीनियर सिटिजन्स: 7.70% सालाना
कब से शुरू हुई है स्कीम: 5 मई 2025 से लागू
यह स्कीम भी उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो तय रिटर्न चाहते हैं।
4. इंडियन बैंक – IND SECURE योजना
पीरियड: 444 दिन
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर: 7.15% सालाना
सीनियर सिटिजन्स: 7.65% सालाना
सुपर सीनियर सिटिजन्स: 7.90% सालाना
कब तक कर सकते हैं निवेश: 30 सितंबर 2025 तक
यह योजना सबसे ज्यादा ब्याज दर (7.90%) सुपर सीनियर सिटिजन्स को दे रही है।
कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं, तो इंडियन बैंक की योजना आपके लिए सबसे फायदेमंद है। वहीं, सामान्य निवेशकों के लिए केनरा बैंक सबसे अधिक 7.25% ब्याज दे रहा है। अगर आप 444 दिन के लिए एफडी करना चाहते हैं तो ये योजनाएं अच्छा मौका हो सकती हैं। हर बैंक की शर्तें अलग हैं, इसलिए निवेश से पहले बैंक की वेबसाइट या नजदीकी शाखा से जानकारी जरूर लें।