Get App

Demat Account के जरिए शेयरों में SIP से कर सकते हैं निवेश, जानिए क्या है इसका प्रोसेस

आम तौर पर SIP का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश के लिए होता है। लेकिन, कई बोकरेज फर्में ग्राहकों को डीमैट अकाउंट के जरिए शेयरों में सिप के रास्ते निवेेश की सुविधा दे रही हैं। सिप के रास्ते शेयरों में निवेश करने पर निवेशक के लिए रिस्क कम हो जाता है। साथ ही उसके निवेश पर मार्केट के उतारचढ़ाव का भी कम असर पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2024 पर 2:04 PM
Demat Account के जरिए शेयरों में SIP से कर सकते हैं निवेश, जानिए क्या है इसका प्रोसेस
आप डीमैट अकाउंट के जरिए शेयरों में हर हफ्ते, हर महीने या हर तिमाही एक निश्चित अमाउंट इनवेस्ट कर सकते हैं।

आप अपने डीमैट अकाउंट से सिप के जरिए शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी ऐसे ब्रोकरेज फर्म में डीमैट अकाउंट ओपन करना होगा, जो स्टॉक्स मे निवेश के लिए सिप की सुविधा ऑफर करता है। फिर आपको निश्चित अमाउंट और फ्रीक्वेंसी (जैसे मंथली, क्वार्टर्ली) सेट करना होगा। आपको नियमित रूप से अपने पोर्टफोलियो को मॉनिटर करना होगा। जरूरी होने पर आप अपने इनवेस्टमेंट को एडजस्ट कर सकते हैं। यह निवेश लंबी अवधि तक करने में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

आप तौर पर SIP का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश के लिए होता है। लेकिन, कई ब्रोकर्स स्टॉक्स में निवेश के लिए सिप की सुविधा ऑफर कर रहे हैं। यह शेयरों में एकमुश्त निवेश की जगह आपको किसी खास स्टॉक में हर महीने या हर तिमाही एक निश्चित अमाउंट इनवेस्ट करने की सुविधा देता है। इससे निवेशक के लिए रिस्क कम हो जाता है। साथ ही उसके निवेश पर मार्केट के उतारचढ़ाव का भी कम असर पड़ता है। जब शेयर की कीमत घट जाती है तो आपको ज्यादा स्टॉक्स मिलते है और जब कीमत बढ़ जाती है कम स्टॉक्स एलॉट होते हैं।

ऐसे कर सकते हैं डीमैट अकाउंट से सिप के जरिए शेयरों में निवेश:

1. डीमैट अकाउंट ओपन करें

आपको सबसे पहले किसी ब्रोकरेज कंपनी में एक डीमैट अकाउंट ओपन करना होगा। इसके लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स देने होंगे। इनमें आईडी प्रूफ, आधार, पैन और बैंक अकाउंट की जानकारी शामिल हैं। Zerodha, ICICI Direct और HDFC Securities जैसे बड़ी ब्रोकरेज फर्में स्टॉक्स में सिप के जरिए निवेश की सुविधा देती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें