इस बात को लेकर बहस जारी है कि यह बुल मार्केट है या बेयर मार्केट है। इस सवाल का जवाब मार्केट से जुड़े डेटा के एनालिसिस से मिल जाएगा। लेकिन, इनवेस्टर्स के लिए ज्यादा जरूरी यह है कि क्या हालिया गिरावट के बाद उनके पास ऐसे अट्रैक्टिव वैल्यूएशन वाले स्टॉक्स का मौका है, जिनसे शानदार पोर्टफोलियो बनाया जा सकता है। इनवेस्टमेंट का सामान्य सिद्धांत यह है कि कम कीमत पर शेयरों को खरीदा जाए और ज्यादा कीमत पर उन्हें बेचा जाए। इससे निवेश पर मुनाफा बढ़ जाता है।
