Swiggy One Lite Membership Programme: ऑन-डिमांड कन्वीनियंस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने स्विगी वन लाइट (Swiggy One Lite) मेंबरशिप को लॉन्च करेगी। स्विगी वन लाइट मेंबरशिप में सिर्फ 99 रुपये में तीन महीने फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव ऑफर और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। स्विगी ने फेस्टिवल से पहले अच्छा ऑफर अपने ग्राहकों को दिया है। यह स्विगी वन का नया और ज्यादा किफायती ऑप्शन है। यह देश का इकलौता मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसमें फूड, ग्रॉसरी और पिक-अप और ड्रॉप सर्विसेज जैसे कई तरह के फायदे मिलेंगे।
3 महीने की स्विगी वन लाइट मेंबरशिप के माध्यम से यूजर्स को 149 रुपये से ज्यादा के फूड ऑर्डर पर कुल 10 फ्री डिलीवरी का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें 199 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर इंस्टामार्ट पर भी 10 फ्री डिलीवरी का फायदा मिलेगा। फ्री डिलीवरी के साथ-साथ यूजर्स को 20,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट में नियमित ऑफर्स के अतिरिक्त 30 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। वन लाइट मेंबर्स को 60 रुपये से ज्यादा की स्विगी जीनी (Swiggy Genie) डिलीवरी भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
फेस्टिव सीजन के समय ग्राहकों को होगा फायदा
स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रेवेन्यू एंड ग्रोथ अनुराग पंगनमामुला ने कहा कि स्विगी में लोगों की लाइफ को आसान बनाने के लिए काफी प्रयास किये हैं। स्विगी वन के 10 में से 9 मेंबर दो या इससे ज्यादा सर्विसेज का फायदा देते हैं। ये काफी वैल्यूएबल मेंबरशिप प्रोग्राम है। ये स्पेशल ऑफर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्होंने अभी तक किसी भी प्रोग्राम का फायदा नहीं उठाया। अब वे इस स्पेशल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। 3 महीने के लिए सिर्फ 99 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ स्विगी वन लाइट के यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर फूड, ग्रॉसरी और जीनी सेगमेंट में ऑर्डर करने पर मेंबरशिप चार्ज का औसतन 6 गुना रिटर्न मिलेगा।