Swiggy One Lite Membership Programme: ऑन-डिमांड कन्वीनियंस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी सबसे सस्ता मेंबरशीप प्रोग्राम लॉन्च किया है। स्विगी वन लाइट (Swiggy One Lite) मेंबरशिप प्रोग्राम में सिर्फ 99 रुपये में तीन महीने फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव ऑफर और डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। स्विगी ने फेस्टिवल से पहले अच्छा ऑफर अपने ग्राहकों को दिया है। यह स्विगी वन का नया और ज्यादा किफायती ऑप्शन है। यह देश का इकलौता मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसमें फूड, ग्रॉसरी और पिक-अप और ड्रॉप सर्विसेज जैसे कई तरह के फायदे मिलेंगे।
