Swiggy ने IPO से पहले इन 3 डायरेक्टरों को दिया स्पेशल प्रोटेक्शन, किसी भी गलती के लिए नहीं होंगे जिम्मेदार

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने अपने 3 डायरेक्टरों को स्पेशल प्रोटेक्शन देने का फैसला किया है। ये प्रोटेक्शन इसके 3 बड़े निवेशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले डायरेक्टरों को दिए जाएंगे, जिसमें सॉफ्टबैंक (Softbank), एक्सेल (Accel) और प्रोसेस (Prosus) शामिल हैं

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Swiggy अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी में है

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने अपने 3 डायरेक्टरों को स्पेशल प्रोटेक्शन देने का फैसला किया है। ये प्रोटेक्शन इसके 3 बड़े निवेशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले डायरेक्टरों को दिए जाएंगे, जिसमें सॉफ्टबैंक (Softbank), एक्सेल (Accel) और प्रोसेस (Prosus) शामिल हैं। स्विगी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब कंपनी अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी में है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है।

कंपनी की ओर से 27 सितंबर को दाखिल, ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में कहा गया है कि इन तीनों फंड्स की ओर बोर्ड में अपॉइंट किए गए डायरेक्टरों को नियमों का पालन करने में किसी भी विफलता/चूक के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। वहीं फाउंडर्स सहित बाकी डायरेक्ट इन विफलताओं/चूक के लिए पूरी तरह खामी रहेंगे।

स्विगी, एक्सेल और सॉफ्टबैंक को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं आया। वहीं प्रोसेस ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


सुरक्षा क्यों?

कानूनी जानकारों का कहना है कि हाल में कई नए जमाने की कंपनियों को रेगुलेटर्स के साथ विवादों का सामना करना पड़ा। इसके साथ प्राइवेट इक्विटी निवेशकों ने अब इस तरह के स्पेशल प्रोटेक्शन की मांग शुरू कर दी है। इसके जरिए यह तय किया जाता है कि कंपनी की ओर से नियमों में पालन में किए गए किसी भी तरह के चूक ने लिए पीई निवेशकों की ओर नामित डायरेक्टरों को कार्यवाही का सामना न करना पड़े।

यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि कई नियमों के चूक में कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ आपराधिक और दीवानी कार्यवाहियां भी हो शुरू हो सकती है। स्विगी के DRHP में कहा गया है, "कंपनी एक्सेल के डायरेक्टर, MIH के डायरेक्टर (प्रोसस) और सॉफ्टबैंक के डायरेक्टर को मौजूदा कानूनों के तहत सभी दावों और देनदारियों से सुरक्षित रखेगी।"

DRHP में कहा गया है, "कंपनी और फाउंडर इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि एक्सेल डायरेक्टर, एमआईएच डायरेक्टर और सॉफ्टबैंक डायरेक्टर, मौजूदा कानूनों के तहत कंपनी के चूककर्ता अधिकारी नहीं माने जाएंगे और वे किसी भी लागू कानून के प्रावधानों का पालन करने में भूतकाल या भविष्य में कंपनी की किसी भी चूक या विफलता के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।"

यह भी पढ़ें-RVNL News: इस तिमाही का पहला ऑर्डर, लेकिन शेयरों पर अभी नहीं दिखा पॉजिटिव असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।