Get App

Taking Stock:बाजार में लगातार तीसरे दिन दिखी गिरावट, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

श्रीकांत चौहान का मानना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म ढ़ांचा कमजोर है लेकिन यह काफी ओवरसोल्ड भी नजर आ रहा है। ट्रेडरों के लिए 16000 के लेवल पर सपोर्ट है। अगर इंडेक्स इस लेवल ऊपर जाता है तो फिर इसमें 16150-16260 का स्तर भी देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2022 पर 6:37 PM
Taking Stock:बाजार में लगातार तीसरे दिन दिखी गिरावट, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल
टेक्निकल तौर पर देखें तो इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी पिछले 3 दिनों से लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाए हुए है। डेली चार्ट पर इसने एक बियरिश कैंडल बनाया है जो पूरी तरह से निगेटिव है

25 मई यानी आज के कारोबार में शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ है। आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में आई बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिला है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 53,749.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.35 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 16,025.80 के स्तर पर बद हुआ है।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज भी दबाव में रहे। निवेशकों का अंदाजा है कि यूएस फेड की मौद्रिक नीतियों में कड़ाई के चलते अमेरिका में मंदी आ सकती है। ग्लोबल मार्केट की नजर इस समय यूएस फेड के मिनट पर टिकी हुई है जिससे अमेरिका में आगे ब्याज दरों में होने वाली बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया जा सकेगा। उतार-चढ़ाव भरे बाजार में निवेशक डिफेंसिव और वैल्यू स्टॉक्स की शरण लेते नजर आ सकते हैं।

कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Choice Broking के ओम मेहरा का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी ने डेली चार्ट पर थ्री ब्लैक क्रो पैटर्न बना लिया है जो कि इस बात का संकेत है कि आगे बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि मंथली एक्सपायरी के दिन हमें कल बाजार में उठापटक की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए धारा के विपरीत बहने की कोशिश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें