Get App

ये है तगड़ा म्यूचुअल फंड: ₹10,000 का SIP बढ़कर हो गया 32 लाख रुपये, क्या आपने लगाया पैसा?

Tata Retirement Savings Fund ने हाल ही में अपने 11 साल पूरे किए हैं, आइए जानते हैं इन सालों में इस म्यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन कैसा रहा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 4:15 PM
ये है तगड़ा म्यूचुअल फंड: ₹10,000 का SIP बढ़कर हो गया 32 लाख रुपये, क्या आपने लगाया पैसा?
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड को वैल्यू रिसर्च ने 3 रेटिंग दी हुई है

अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए किसी म्यूचुअल फंड्स की तलाश में हैं, तो टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (Tata Retirement Savings Fund) एक अच्छा ऑफर हो सकता है। इस फंड के बारे में आज हम इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि इसने हाल ही में अपने 11 साल पूरे किए हैं। Tata Retirement Savings Fund को 1 नवंबर 2011 को लॉन्च किया गया था। ऐसे में इसे अब 11 साल पूरे हो गए हैं। किसी फंड के बारे में एक मोटे तौर पर आइडिया देने के लिए 11 साल की अवधि एक अच्छा समय है। तो आइए जानते हैं कि इन पिछले 11 सालों में Tata Retirement Savings Fund का प्रदर्शन कैसा रहा।

Tata Retirement Savings Fund के बारे में

टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड को वैल्यू रिसर्च ने 3 रेटिंग दी हुई है। यह फंड निवेशकों को 3 विकल्प देता है। पहला- प्रोग्रेसिव प्लान जिसमें निवेश का 85% से 100% हिस्सा इक्विटी में निवेश होता है। दूसरा- मॉडरेट प्लान जिसमें करीब 65% से 85% हिस्सा इक्विटी में निवेश होता है। तीसरा- कंजर्वेटिव प्लान जिसमें करीब 70% से 100% हिस्सा डेट में निवेश होता है।

प्रोग्रेसिव प्लान (Progressive Plan)

Tata Retirement Savings Fund के प्रोग्रेसिस प्लान ने पिछले एक साल में -3.03% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 सालों में इसने अपने निवेशकों को 11.32% का रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में इस फंड से 8.20% रिटर्न मिला है। वहीं पिछले 10 सालों में इसने 14.17% और अपनी शुरुआत से अब तक निवेशकों को करीब 14.04% रिटर्न दिया है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,315.72 करोड़ रुपये का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें