Get App

Tata Group की Bigbasket 2025 तक लाएगी IPO, यहां जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

Tata Group की Bigbasket पूरे भारत में अपनी पहुंच का विस्तार करने पर फोकस कर रही है। कंपनी की योजना अगले 24 से 36 महीनों में आईपीओ लॉन्च करने की है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 4:48 PM
Tata Group की Bigbasket 2025 तक लाएगी IPO, यहां जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान
टाटा ग्रुप (Tata Group) की ग्रॉसरी कंपनी बिगबास्केट (Bigbasket) अगले तीन साल में यानी 2025 तक आईपीओ लाने पर विचार कर रही है।

टाटा ग्रुप (Tata Group) की ग्रॉसरी कंपनी बिगबास्केट (Bigbasket) अगले तीन साल में यानी 2025 तक आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। बेंगलुरु स्थित इस ई-कॉमर्स कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपुल पारेख आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी पूरे भारत में अपनी पहुंच का विस्तार करने पर फोकस कर रही है। कंपनी की योजना अगले 24 से 36 महीनों में आईपीओ लॉन्च करने की है। बता दें कि बिगबास्केट ने हालिया फंडिंग राउंड में  20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं. इसके साथ ही, इस ग्रॉसरी कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर 3.2 अरब डॉलर हो गई है.

कंपनी का बयान

ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी ने इस सप्ताह घोषणा की कि उसने पूंजी जुटाई है जो उसकी क्विक कॉमर्स शाखा को मजबूत करेगी और देश में कंपनी का विस्तार करेगी। कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स बाजार में क्षेत्र के दिग्गजों - Amazon, रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्लिपकार्ट पर अपना प्रभुत्व मजबूत करना चाहती है। पारेख का मानना है कि नए फंड को लागू करते समय नए क्षेत्रों में कैपिटल के विस्तार और मार्केटिंग के बीच "इवन स्प्लिट" (even split) होगा।

75 शहरों तक विस्तार करने की है योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें