Income Tax Return Filing: वित्त वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024-25) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 गुजर चुकी है। लेकिन ऐसा नहीं है कि डेडलाइन गुजरने के बाद वित्त वर्ष 2023-24 का रिटर्न फाइल नहीं होगा। इसे अभी भी फाइल किया जा सकता है लेकिन यह बिलेटेड ITR होगा, जिसके साथ 5000 रुपये तक पेनल्टी का भुगतान करना होगा। साथ ही ब्याज भी भरना पड़ सकता है। बिलेटेड ITR फाइल करने के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 है।
