इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने टैक्स पेयर्स की सुविधाओं में इजाफा कर दिया है। दरअसल अब टैक्स पेयर्स के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक एआईएस फॉर टैक्सपेयर (AIS for Taxpayer) नाम के ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए अब टैक्स पेयर्स अपने मोबाइल फोन के जरिए ही एनुअल इनफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) को देखने में सक्षम होंगे।
