Get App

4 मिनट में फाइल करें Income Tax Return, 8 स्टेप्स में समझें पूरा प्रोसेस

ऑनलाइन Income Tax Return फाइल करने से पहले आपको अपने पैन, आधार, बैंक अकाउंट सहित कई जरूरी डॉक्युमेंट अपने पास रख लेने चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 1:09 PM
4 मिनट में फाइल करें Income Tax Return, 8 स्टेप्स में समझें पूरा प्रोसेस
Income Tax Return

सैलरीड लोगों के लिए Income Tax सेविंग सबसे बड़ी चिंता होती है और कुछ लोगों को टीडीएस (TDS) के रूप में कटौती को वापस हासिल करने के लिए रिटर्न फाइल करना होता है। ऐसे में इनकम टैक्स (Income Tax) फाइलर्स की बड़ी तादाद के चलते ऐसे सीए या टैक्स फाइल कराने वाले को खोजना खासा चैलेंजिंग होता है, जो कम पैसे में काम कर दे। हालांकि, अगर थोड़ी सी जानकारी ले ली जाए और पहले से सभी जरूरी डॉक्युमेंट इकट्ठे कर लें तो आप सिर्फ 4 मिनट में ऑनलाइन Income Tax Return (ITR) फाइल कर सकते हैं। आपको इसके लिए कोई पैसा भी खर्च नहीं करना होगा। हम यहां पर स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस बता रहे हैं। हालांकि, ITR फाइल करने से पहले आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट इकट्ठे कर लेने चाहिए।

तैयार रखें ये डॉक्युमेंट

ITR फाइल करने के लिए सबसे पहले अपना PAN, Aadhaar कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, इन्वेस्टमेंट डिटेल्स और उसके प्रूफ/सर्टिफिकेट, फॉर्म 16, फॉर्म 26 AS जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रखें, क्योंकि आपके ITR से संबंधित सारी जानकारी इन डॉक्यूमेंट्स से ही मिलेंगी।

किस कैटेगरी के टैक्सपेयर हैं आप

आईटीआर (ITR) फाइल करने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आप किस कैटेगरी के टैक्सपेयर हैं और आपको कौन सा ITR फॉर्म भरना है। उदाहरण के लिए ITR 1 ‘सहज’ फॉर्म (Sahaj Form) उन टैक्सपेयर्स के लिए है, जिनकी कुल आय 50 लाख रुपए तक है। उन्हें सैलरी, एक घर और ब्याज जैसे अन्य सोर्स से आय होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें