Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2960 सस्ता, चांदी हुई ₹5000 महंगी; अभी क्या है कीमत

Gold Price Today: देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 03, 2026 पर 7:49 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2960 सस्ता, चांदी हुई ₹5000 महंगी; अभी क्या है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोना वीकली बेसिस पर सस्ता हुआ है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2960 रुपये नीचे आई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2850 रुपये घटा है। आज 3 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 151230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गुरुवार, 30 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत सोने की कीमत में 2,000 रुपये या 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

शुक्रवार को मजदूर दिवस/बु​द्ध पूर्णिमा के मौके पर सराफा बाजार बंद थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें