Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बस एक दिन दूर, 31 जुलाई से पहले रिटर्न भरने के फायदे जान लीजिए

Income Tax Return: यदि कोई समय से ITR फाइल करने में नाकाम रहता है तो आईटी डिपार्टमेंट उस व्यक्ति पर फाइन लगा सकता है। उसे 3 से 7 साल तक जेल हो सकती है

अपडेटेड Jul 30, 2022 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप लोन लेने जाते हैं तो ज्यादातर बैंक ITR मांगते हैं। रिटर्न से बैंक को आवेदक की आर्थिक स्थिति और क्षमता का आकलन करने में मदद मिलती है

Income Tax Return 2021-22: फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (income tax return) भरने की डेडलाइन सरकार ने अभी तक नहीं बढ़ाई है। फिलहार रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 ही है। ऐसे में अगर आप तय समय के भीतर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको कई तरह के फायदे होंगे। अगर आपकी टैक्सेबल इनकम सालाना 2.50 लाख रुपए से ज्यादा है तो कोशिश कीजिए कि तय समय पर ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दें।  आज हम बता रहे हैं कि अगर आप डेडलाइन के भीतर रिटर्न फाइल नहीं करते तो आपको किस तरह का नुकसान होगा। ITR आम तौर पर टैक्स डिडक्शंस या लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस के लिए एक्जम्प्शंस क्लेम करने के लिए भरा जाता है। हालांकि, 31 जुलाई से पहले ITR भरने के सिर्फ यही फायदे नहीं हैं।

31 जुलाई तक ITR भरने के फायदे

नहीं देना पड़ेगा जुर्माना


यदि कोई समय से ITR फाइल करने में नाकाम रहता है तो आईटी डिपार्टमेंट उस व्यक्ति पर फाइन लगा सकता है। उसे 3 से 7 साल तक जेल हो सकती है। इसके अलावा, जब देरी से आईटीआर फाइल करते हैं तो सालाना इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा होने पर टैक्सपेयर को 5,000 रुपये देना पड़ता है। इनकम 5 लाख रुपये से कम होने पर 1,000 रुपये फाइन लगता है।

ITR Filing: 31 जुलाई की डेडलाइन चूक गए तो 31 दिसंबर तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं, लेकिन इसके हैं कई नुकसान

लोन मिलने में होगी आसानी

अगर आप लोन लेने जाते हैं तो ज्यादातर बैंक ITR मांगते हैं। रिटर्न से बैंक को आवेदक की आर्थिक स्थिति और क्षमता का आकलन करने में मदद मिलती है। अगर आईटीआर उपलब्ध है तो लोन जल्दी से मिल जाता है।

वीजा का काम होगा आसान

लोन के अलावा, वीजा एप्लीकेशन के दौरान ITR भी मांगा जाता है। हालिया, आईटीआर जमा करने से आईटीआर एप्लीकेशन को जल्द से जल्द प्रोसेस होने में मदद मिलती है।

फ्रीलांसर्स का काम होगा आसान 

फ्रीलांसर्स की Form 16 तक पहुंच नहीं होती है। इसके बिना, ITR ऐसा अकेला डॉक्यूमेंट है जो अपने सभी ट्रांजेक्शंस का एक लीगल रिकॉर्ड है। ITR से उन्हें अपनी आर्थिक दिक्कतें दूर करने में मदद मिलती है।

ज्यादा हेल्थ इंश्योरेंस कवर

ज्यादातर कंपनियां सिर्फ टैक्सपेयर्स को ही हेल्थ इंश्योरेंस कवर देने को तरजीह देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।