Get App

ITR Filling | इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय इन 6 गलतियों से बचें, नहीं तो होगा नुकसान

साल के दौरान नौकरी छोड़ने के ज्यादा मामलों के कारण कई लोगों के पास एक से ज्यादा फॉर्म 16 होते हैं, जिसमें इनकम, टैक्स में कटौती, टैक्स सेविंग आदि का ब्योरा होता है। अब एआईएस के लागू होने से दूसरे इम्प्लॉयर से होने वाली इनकम को छिपाना संभव नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2022 पर 12:26 PM
ITR Filling | इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय इन 6 गलतियों से बचें, नहीं तो होगा नुकसान
 टैक्स रिटर्न की गलत फाइलिंग से प्रोसेस में देरी हो सकती है। इसके चलते आपको संशोधित रिटर्न भी भरना पड़ सकता है

ITR Filling : बिना पेनाल्टी के  एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (income tax returns) भरने के लिए अब बमुश्किल 15 दिन ही बचे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के लिए पेपर वर्क करने में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

टैक्स रिटर्न की गलत फाइलिंग से प्रोसेस में देरी हो सकती है। इसके चलते आपको संशोधित रिटर्न भी भरना पड़ सकता है। यहां ऐसी कुछ गलतियां बताई जा रही हैं, जिन्हें चार्टर्ड अकाउंटैंट्स ने हाल के रिटर्न फाइलिंग सीजन में आम तौर पर होती देखी हैं।

रिटर्न की फाइलिंग में देरी

जुलाई, 2022 में अभी तक आईटीआर फाइलिंग की गति धीमी रही है। टैक्सबड्डी के फाउंडर सुजीत बांगड़ ने कहा, जुलाई के पहले हफ्ते में सिर्फ 69 लाख फाइलिंग के साथ फाइलिंग की रफ्तार कम रही है और 7 लाख को अभी टैक्स भरना बाकी है। टैक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतिम वक्त में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में रिटर्न फाइल करने से उसमें गलती होने की आशंका ज्यादा रहती है। दूसरा, इनकम टैक्स पोर्टल पर अचानक लोड बढ़ने से सर्वर डाउन हो जाता है। तीसरा, अगर आप डेडलाइन से काफी पहले रिटर्न फाइल करने का प्रोसेस शुरू करते हैं तो आपके पास ऐसे किसी डॉक्युमेंट को जुटाने के लिए टाइम होता है, जो आपके पास नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें