MCD: दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम दिल्ली (MCD) ने अपनी वन-टाइम प्रॉपर्टी टैक्स एमनेस्टी स्कीम सुनियो का टाइम पीरियड बढ़ा दिया है। पहले इस स्कीम की टाइमलाइन 30 सितंबर थी। अब SUNIYO-2025-26 स्कीम की आखिरी तारीख तीन महीने बढ़ा दी है। अब लोग इस योजना का फायदा 31 दिसंबर तक उठा सकेंगे। पहले इसकी समयसीमा 30 सितंबर तय की गई थी।