अगर आपने अब तक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं ली है तो जल्द ले लेने में फायदा है। आपको टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदनी चाहिए। टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी का मतलब ऐसी पॉलिसी से है, जिसमें डेथ बेनेफिट होता है। अगर पॉलिसी मैच्योर करने से पहले पॉलिसीहोल्डर की मौत हो जाती है तो उसके परिवार (नॉमिनी) को इंश्योरेंस का पैसा मिल जाता है। ज्यादा कवर वाली टर्म पॉलिसी लेनी चाहिए। इससे पॉलिसीहोल्डर की मौत पर जो पैसा मिलता है वह परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त होता है।
