Thailand Visa for Indians: अगर आप नए साल में थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब भारतीयों के लिए थाईलैंड जाने के लिए ई-वीजा सिस्टम लागू हो रहा है। नई दिल्ली स्थित रॉयल थाई दूतावास ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2025 से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए थाईलैंड का ई-वीजा सिस्टम लागू हो जाएगा। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को 60 दिनों तक की वीजा छूट का फायदा पहले की तरह मिलता रहेगा। यह 60 दिन वीजा छूट का फायदा टूरिज्म और बिजनेस के लिए आने-जाने के लिए मिलेगी।
