बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि उन्होंने सही समय पर फिर सतर्क किया है। इस बार भी सही समय पर आवाज़ ने मुनाफावसूली का कॉल लिया। पिछले 3-4 दिनों से लगातार यही बात की कि अब लॉन्ग ना बनाएं। 24,500-24,550 पर लगातार सिर्फ मुनाफावसूली की बात की गई। ये बात हुई थी कि बाजार में मैक्रो रिस्क वापस खुल गया है। निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन lower low और lower high बनाया और कल का हाई तो बुधवार के निचले स्तर से भी नीचे रहा डॉलर-रुपया और कच्चे तेल के जोड़ ने मैक्रो समीकरण बिगाड़ दिया है। डॉलर-रुपया वापस 94 और कच्चा तेल $105 के ऊपर निकला है। बैंक निफ्टी में 2 दिन पहले डेथ क्रॉसओवर बना था। ठीक 57,300 (200 DMA) पर ही जाकर बैंक निफ्टी की रैली फेल हुई।
