ये बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे हैं FD पर 9.1% का इंटरेस्ट, चेक करें डिटेल्स

FD Rates: सीनियर सिटीजन के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित जगह निवेश कर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 9.1% तक का ब्याज दे रहे हैं। यह दरें आम नागरिकों की तुलना में सीनियर सिटीजन के लिए ज्यादा होती हैं

अपडेटेड May 26, 2025 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 9.1% तक का ब्याज दे रहे हैं।

FD Rates: सीनियर सिटीजन के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित जगह निवेश कर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 9.1% तक का ब्याज दे रहे हैं। यह दरें आम नागरिकों की तुलना में सीनियर सिटीजन के लिए ज्यादा होती हैं। ऐसे में यह निवेश का एक अच्छा मौका हो सकता है।

किन बैंकों में मिल रहा ज्यादा ब्याज?

स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दरें


सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक – 5 साल की FD पर 9.1% ब्याज

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.65% ब्याज

नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.5% ब्याज

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.35% ब्याज

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.2% ब्याज

ये सभी ब्याज दरें सीनियर सिटीजन के लिए हैं और 3 करोड़ रुपये तक के जमा अमाउंट पर लागू होगी।

टैक्स में छूट भी संभव

अगर आप पुरानी टैक्स व्यवस्था को अपनाते हैं, तो 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, धारा 80TTB के तहत सीनियर सिटीजन को 50,000 रुपये तक की अतिरिक्त इंटरेस्ट इनकम पर छूट भी मिलती है। अगर किसी व्यक्ति की ब्याज से आय 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है, तो TDS (टैक्स) काटा जा सकता है। लेकिन अगर आपकी कुल आय टैक्स के दायरे में नहीं आती, तो आप फॉर्म 15H भरकर TDS से बच सकते हैं।

सावधानी जरूरी

ध्यान रखें कि DICGC (डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन) सिर्फ 5 लाख रुपये तक की जमा अमाउंट पर इंश्योरेंस देती है। इसलिए FD में निवेश करते समय यह जरूर देखें कि आपका अमाउंट इस लिमिट में ही हो। सीनियर सिटीजन के लिए यह एक अच्छा मौका है कि वे अपने पैसे को सेफ और फायदे वाले विकल्प में लगाएं। हालांकि निवेश करने से पहले बैंक की विश्वसनीयता और अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर कोई भी फैसला लें।

जून में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत के 10 डेस्टिनेशन, गर्मी से मिलेगी छुट्टी और न होगी भीड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।