अब चुटकी बजाते घर आ जाएगा फॉरेक्स कार्ड, थॉमस कुक और ब्लिंकिट ने लॉन्च की खास सर्विस

थॉमस कुक और ब्लिंकिट ने यात्रियों और छात्रों के लिए ‘borderless multicurrency card’ लॉन्च किया है। इससे फॉरेक्स कार्ड मिनटों में घर पर डिलीवर हो जाएगा। इसमें ट्रैवल और स्टूडेंट को कुछ खास फायदे भी मिलेंगे। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 6:12 PM
Story continues below Advertisement
ये कार्ड दो तरह के हैं- यात्रा करने वालों के लिए Borderless Travel Card और छात्रों के लिए Study Buddy।

ट्रैवल और फॉरेन करेंसी सर्विस देने वाली कंपनी थॉमस कुक इंडिया (Thomas Cook India) ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियों ने मिलकर यात्रियों और छात्रों के लिए 'borderless multicurrency cards' पेश किए हैं।

यह कार्ड ग्राहकों के दरवाजे पर मिनटों में डिलीवर किए जाएंगे। Thomas Cook के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (फॉरेन एक्सचेंज) दीपेश वर्मा ने कहा, 'इस कदम से फॉरेक्स खरीदना आसान, डिजिटल और ग्राहक-केंद्रित होगा। खासकर, उन लोगों के लिए जो आमतौर पर फॉरेक्स सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते।'

इस कार्ड का इस्तेमाल क्या है?


ये कार्ड दो तरह के हैं- यात्रा करने वालों के लिए Borderless Travel Card और छात्रों के लिए Study Buddy। दोनों कार्डों का मकसद ग्राहकों को आसानी से और सुरक्षित तरीके से विदेशी मुद्रा में लेनदेन करने में मदद करना है। बॉर्डरलेस ट्रैवल कार्ड और स्टडी बडी कार्ड सहित फॉरेक्स कार्ड दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में उपलब्ध होंगे।

कैसे मिलेगा फॉरेक्स कार्ड का फायदा

कार्ड लेने की प्रक्रिया तीन स्टेप में पूरी होती है। सबसे पहले Blinkit पर ऑर्डर करना, फिर KYC दस्तावेज जमा करना और सुरक्षित Thomas Cook लिंक के जरिए पेमेंट करना, और अंत में वीडियो KYC पूरा कर कार्ड को एक्टिव करना।

ग्राहक पूरा प्रोसेस वीडियो KYC, कॉल सेंटर या ब्रांच विजिट से पूरा कर सकते हैं। कार्ड के साथ मिलने वाले फायदे में ट्रैवल इंश्योरेंस, लाउंज एक्सेस, उबर वाउचर और रिवार्ड्स पॉइंट शामिल हैं। कार्ड को लाइव मार्केट रेट पर लोड किया जा सकता है और वेबसाइट या ऐप से देखा जा सकता है। Blinkit से डिलीवरी पर 150 रुपये का शुल्क लगेगा।

यह फॉरेक्स कार्ड Google Pay के जरिए tap-and-pay सपोर्ट करता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैश विड्रॉल की सुविधा भी देता है।

सभी नियमों का हो रहा पालन

थॉमस कुक और ब्लिंकिट का दावा है कि इस प्रक्रिया में सभी नियामक नियमों का पालन किया जा रहा है। Blinkit सिर्फ खाली कार्ड डिलीवर करता है और Thomas Cook KYC वेरिफिकेशन वीडियो या व्यक्तिगत तरीके से करता है। डेटा सुरक्षा और ट्रांजैक्शन की सुरक्षा के लिए एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म और मल्टी-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ग्राहक का भरोसा बना रहता है।

यह भी पढ़ें : Bima Sugam: इंश्योरेंस की दुनिया बदल देगा बीमा सुगम, जानिए कैसे काम करेगा ये प्लेटफॉर्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।