सोमवार को आई रिकवरी के बाद भारतीय बाजार मंगलवार को ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में कामयाब नहीं रहे। कल के कारोबार में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी कल 70 अंक गिरकर 16,983 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 195 अंक गिरकर 57,064 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में बना पैटर्न उछाल पर बिकवाली वाले एक्शन की और संकेत कर रहा है।
