Travel Tips: क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड से फ्री फ्लाइट और होटल स्टे कैसे मिल सकता है? जानिए आसान तरीका
कोविड के बाद लोगों में घूमने-फिरने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। साथ ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी पहले के मुकाबले ज्यादा होने लगा है। खासकर युवा अब सिर्फ पेमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि रिवॉर्ड और ट्रैवल बेनिफिट्स के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं
युवा अब सिर्फ पेमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि रिवॉर्ड और ट्रैवल बेनिफिट्स के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कोविड के बाद लोगों में घूमने-फिरने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। साथ ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी पहले के मुकाबले ज्यादा होने लगा है। खासकर युवा अब सिर्फ पेमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि रिवॉर्ड और ट्रैवल बेनिफिट्स के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह दावा किया जाता है कि क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स से फ्री फ्लाइट और होटल स्टे मिल सकता है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि यह फायदा तभी मिलता है जब खर्च ज्यादा हो और कार्ड का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए।
ट्रैवल कार्ड चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान
सभी क्रेडिट कार्ड ट्रैवल रिवॉर्ड देने के लिए नहीं बने होते। आमतौर पर प्रीमियम या ट्रैवल-फोकस्ड कार्ड ही ऐसे रिवॉर्ड देते हैं, जिनके पॉइंट्स को एयरलाइन माइल्स या होटल लॉयल्टी पॉइंट्स में बदला जा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि एक या दो अच्छे रिवॉर्ड कार्ड पर खर्च केंद्रित करने से पॉइंट्स जल्दी जमा होते हैं। कार्ड चुनते समय यह देखना जरूरी है कि आपको फ्लाइट, होटल, किराना, फ्यूल या ऑनलाइन शॉपिंग जैसी रोजमर्रा की खर्च वाली कैटेगरी में ज्यादा रिवॉर्ड मिल रहा है या नहीं।
फ्री फ्लाइट के लिए कितने पॉइंट्स चाहिए
रिवॉर्ड पॉइंट्स कितनी जल्दी जमा होंगे, यह आपके खर्च और कार्ड के रिवॉर्ड रेट पर निर्भर करता है। आमतौर पर डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए करीब 8,000 से 15,000 पॉइंट्स की जरूरत होती है। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए करीब 30,000 से 80,000 पॉइंट्स तक लग सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति हर महीने लगभग 75,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करता है और सही तरीके से कार्ड इस्तेमाल करता है, तो वह 6 से 12 महीने में फ्लाइट या होटल स्टे के लिए पर्याप्त पॉइंट्स जमा कर सकता है।
ज्यादा खर्च वाले लोगों को ज्यादा फायदा
प्रीमियम ट्रैवल कार्ड आमतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं जिनकी आय और खर्च ज्यादा होता है। उदाहरण के तौर पर जिनकी सालाना आय करीब 45 लाख रुपये है, वे साल में 5 से 10 लाख रुपये तक कार्ड से खर्च करके ट्रैवल रिवॉर्ड, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और अन्य सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। डाइनिंग और
लाइफस्टाइल खर्च से भी मिलते हैं ज्यादा पॉइंट्स
कई क्रेडिट कार्ड डाइनिंग और फूड डिलीवरी पर ज्यादा रिवॉर्ड देते हैं। कुछ कार्ड इन कैटेगरी में 10% तक रिवॉर्ड भी ऑफर करते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सिर्फ रिवॉर्ड पाने के लिए ज्यादा खर्च करना सही नहीं है।
लोग रिवॉर्ड पॉइंट्स कैसे करते हैं इस्तेमाल
पहले कई लोग रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैशबैक या शॉपिंग वाउचर में बदलते थे। लेकिन अब काफी लोग इन पॉइंट्स को फ्लाइट टिकट या होटल स्टे के लिए इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा फायदा मिलता है। हालांकि, प्रीमियम कार्ड की एनुअल फीस 5,000 से 30,000 रुपये तक हो सकती है। अगर कार्ड पर सालाना खर्च तय सीमा तक नहीं पहुंचता, तो यह फीस फायदे को कम कर सकती है।
ये गलतियां कम कर देती हैं रिवॉर्ड का फायदा
रिवॉर्ड पॉइंट्स की एक्सपायरी डेट पर ध्यान न देना
रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव ट्रैक न करना
सिर्फ मिनिमम ड्यू पेमेंट करना
कार्ड की क्रेडिट लिमिट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना।
इसके अलावा कई लोग पॉइंट्स को कम वैल्यू वाले वाउचर या प्रोडक्ट्स में बदल देते हैं, जिससे उन्हें कम फायदा मिलता है।
किसे लेना चाहिए ट्रैवल रिवॉर्ड कार्ड
एक्सपर्ट के अनुसार ट्रैवल रिवॉर्ड कार्ड उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो हर महीने 60,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करते हैं और समय पर पूरा बिल चुका सकते हैं। अगर किसी का मंथली खर्च 40,000 से 50,000 रुपये से कम है, तो उसके लिए साधारण कैशबैक कार्ड ज्यादा आसान और फायदेमंद हो सकता है।