यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) का कहना है कि 24 और 25 मार्च को उसकी दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। इसके चलते इन दोनों तारीख को बैंक बंद रह सकते हैं। UFBU ने कहा कि कर्मचारी संगठन की प्रमुख मांगों पर भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ बातचीत में कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं निकल पाया। IBA के साथ मीटिंग में UFBU के सदस्यों ने सभी कैडर्स में भर्ती और 5 डे वर्क वीक समेत कई मुद्दे उठाए।
