Gifting to wife and son: भारत में परिवार के सदस्यों को गिफ्ट देना आम बात है। अपने बीवी-बच्चों को लोग अक्सर एनिवर्सरी या बर्थडे जैसे खास मौकों पर उपहार देते हैं। हालांकि, गिफ्ट देते समय टैक्स नियमों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, चाहे अब वो गिफ्ट अपनी पत्नी या बच्चे को ही दे रहे हों। मुंबई के टैक्स एक्सपर्ट बलवंत जैन बताते हैं कि गिफ्ट की रकम पर टैक्स का आधार इस बात पर निर्भर करता है कि पैसा किसे दिया गया है और उसे किस तरह इस्तेमाल किया जाता है।
