सरकार गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के नियमों को आसान बनाने पर विचार कर रही है। इससे बिजनेसेज पर कंप्लायंस का बोझ घटेगा। इसका ऐलान यूनियन बजट 2026 में हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ का असर छोटे उद्यमों यानी एमएसएमई पर पड़ा है। ऐसे में जीएसटी के कंप्लायंस बोझ को कम करने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
