भारत में बहुत से परिवारों में संपत्ति को लेकर सबसे बड़ा विवाद वसीयत को लेकर होता है। खासतौर पर तब, जब वसीयत रजिस्टर्ड न हो और वारिसों में बेटियां भी हों। अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या बिना रजिस्टर्ड वसीयत कानूनी होती है और ऐसे में संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा।
