यूपीआई का इस्तेमाल आज छोटी बड़ी हर खरीदारी के लिए हो रहा है। आपकी जेब में अगर पैसे नहीं है, लेकिन मोबाइल फोन है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सब्जी से लेकर लग्जरी आइटम का पेमेंट यूपीआई से हो रहा है। सबसे बड़ी बात है कि यह फ्री है। इसका मतलब है कि इससे पेमेंट करने के लिए आपको कोई फीस नहीं चुकानी पड़ती है। सवाल है कि क्या अब यह फ्री नहीं रह जाएगा?
