Get App

Gold Price Today: एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹4690 तक और 22 कैरेट गोल्ड ₹4300 तक सस्ता, चेक करें नए रेट

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 07, 2026 पर 7:50 AM
Gold Price Today: एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹4690 तक और 22 कैरेट गोल्ड ₹4300 तक सस्ता, चेक करें नए रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4690 रुपये तक ​फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 4300 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 7 जून को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 155910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 5 जून को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें