Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plan: देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 549 रुपये का प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। कंपनी ये 549 रुपये का प्रीपेड प्लान हाल में ही लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे लॉन्च करने के कुछ ही दिनों में बंद कर दिया है। हालांकि, टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान को ग्राहकों के लिए बहुत ही साइलेंट तरीके से जोड़ा था और फिर हटा भी दिया है। ये प्लान कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नजर नहीं आ रहा है। ग्राहक भी कंपनी से शिकायत कर रहे हैं कि अगर इस प्लान को बंद ही करना था तो लेकर क्यूं आए।
