Get App

मार्केट में उतारचढ़ाव से निवेश का फैसला नहीं ले पा रहे हैं? जानिए लार्ज एंड मिडकैप इंडेक्स फंड आपके लिए क्यों बेस्ट है

स्टॉक मार्केट में उतारचढ़ाव ज्यादा होने पर निवेश का फैसला लेना मुश्किल हो जाता है। अभी बाजार की ऐसी ही स्थिति है। निवेशक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें कहां निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 12:54 PM
मार्केट में उतारचढ़ाव से निवेश का फैसला नहीं ले पा रहे हैं? जानिए लार्ज एंड मिडकैप इंडेक्स फंड आपके लिए क्यों बेस्ट है
लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न हासिल करने के लिए निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इडेंक्स सही है। यह इंडेक्स लार्जकैप और मिडकैप को बराबर वेटेज देता है।

बीएसई का प्रमुख सूचकांक बीएसई 75,000 प्वाइंट्स के मनोवैज्ञानिक लेवल के आसपास बना हुआ है। गोल्ड की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। इस साल इंटरेस्ट रेट्स में कमी के आसार हैं। ऐसा होने पर बॉन्ड्स को मजबूती मिलेगी। इधर, म्यूचुअल फंड की स्कीम में एसआईपी के जरिए पैसे लगाने वाले निवेशकों को पिछले तीन साल में अच्छा रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न मिला है। लेकिन, आगे स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव की संभावना को देखते हुए कई इनवेस्टर्स फिक्रमंद हैं। इस उतारचढ़ाव की वजह घरेलू और वैश्विक दोनों हो सकती हैं। इनमें लोकसभा चुनावों के नतीजे, मिडिलईस्ट में जारी तनाव और इंटरेस्ट रेट्स को लेकर फेडरल रिजर्व का रुख शामिल हैं। ऐसे में इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो का डायवर्सिफिकेशन जरूरी है। इसके लिए इनवेस्टर्स निफ्टी लार्जकैपमिडकैप 250 इंडेक्स फंड में निवेश के बारे में सोच सकते हैं।

एसेट एलोकेशन के आधार पर लें निवेश का फैसला

मार्केट के उतारचढ़ाव (Market Volatility) के बारे में पक्के तौर पर बताना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। कोई सिर्फ अनुमान लगा सकता है। ऐसे में मार्केट में निवेश के लिए सही मौके का इंतजार करने की जगह एसेट एलोकेशन के आधार पर निवेश के फैसले लेना सही स्ट्रेटेजी हो सकती है। यह एसेट एलोकेशन निवेशक के रिस्क लेने की क्षमता और फाइनेंशियल गोल (Financial Goals) पर आधारित होना चाहिए।

निवेशकों के फिक्र की कई वजहें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें