West Bengal DA Arear: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि लंबे समय से पेंडिंग महंगाई भत्ता (DA) का एरियर मार्च 2026 से देना शुरू किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और रिटायर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एरियर का पेमेंट किया जाएगा।
