Get App

आप 10 लाख निवेश करना चाहते हैं? Union AMC के सीईओ की यह सलाह आपको मालामाल कर देगी

कुमार ने कहा कि बाजार के उतार-चढ़ाव (Market Volatility) से इनवेस्टर्स को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें मार्केट में अपना निवेश बनाए रखना चाहिए। बाजार में उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 6:06 PM
आप 10 लाख निवेश करना चाहते हैं? Union AMC के सीईओ की यह सलाह आपको मालामाल कर देगी
यह पूछने पर कि मौजूदा माहौल में किस तरह की इक्विटी स्कीम में निवेश करना चाहिए, कुमार ने फ्लेक्सीकैप में निवेश की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह आपके इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो का मुख्य हिस्सा होना चाहिए।

Where to invest 10 lakhs: अगर आप यंग हैं तो अपना 100 फीसदी इनवेस्टमेंट शेयरों में कर सकते हैं। आपको स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह कहना है Union Asset Management Company के सीईओ जी प्रदीप कुमार का। कुमार को इनवेस्टमेंट से जुड़े मसलों का कई दशकों का अनुभव है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स और गोल्ड सहित कई मसलों पर खुलकर चर्चा की।

कुमार ने कहा कि बाजार के उतार-चढ़ाव (Market Volatility) से इनवेस्टर्स को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें मार्केट में अपना निवेश बनाए रखना चाहिए। बाजार में उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है। आपके लिए निवेश के सही टाइम का इंतजार करना ठीक नहीं है। उतार-चढ़ाव वाले बाजार में SIP और STP के रास्ते निवेश करना समझदारी है। यह जानना इनवेस्टर्स के लिए मजेदार होगा कि बीते एक साल में निफ्टी 50 का रिटर्न जहां थोड़ा निगेटिव रह सकता है वही कई एक्टिवली मैनेज्ड फंड्स ने SIP के निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Financial Planning for a Young: पहली नौकरी की पहली सैलरी आने वाली है? ये बातें समझ लें तो कभी मुश्किल में नहीं पड़ेंगे

उन्होंने कहा कि अगर किसी निवेशक की उम्र 30 या इससे थोड़ी ज्यादा है तो वह अपना 100 फीसदी पैसा शेयरों में लगा सकता है। इंडिया जैसे देश में जहां भविष्य की संभावनाएं उज्जवल हैं, किसी दूसरे एसेट क्लास में पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। शेयर बाजार से सबसे अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें