Bank Holidays: 6 जनवरी को देश में चंडीगढ़ में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसकी वजह है कि इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती है। इसलिए बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हालांकि चंडीगढ़ के अलावा देश में बाकी जगहों पर बैंक खुले रह सकते हैं। बैंकों की कुछ छुट्टियां 'राष्ट्रीय छुट्टी' श्रेणी के तहत हैं और कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित रहते हैं। क्षेत्र विशेष से संबंधित छुट्टी पर केवल राज्य या क्षेत्र विशेष के बैंक बंद रहते हैं।
