Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंकयस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने एफडी पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 21 फरवरी 2023 से लागू कर दी है। बैंक ने 25 महीने वाली एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक अब 36 महीने की FD पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
