Get App

एक्सप्रेसवे पर कार खराब हो जाने पर क्रेडिट कार्ड कर सकता है आपकी बड़ी मदद

क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली रोड-साइड असिस्टेंस में towing, बैटरी जंपस्टार्ट, टायर चेंजेज, फ्यूल डिलीवरी आदि शामिल हैं। आपको नजदीकी शहर तक पहुंचाने के लिए बैकअप व्हीकल की सुविधा भी मिल सकती है। क्रेडिट कार्ड की रोड असिस्टेंस फैसिलिटीज का इस्तेमाल करने का एक फायदा यह है कि यह बहुत कॉस्ट-इफेक्टिव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 6:11 PM
एक्सप्रेसवे पर कार खराब हो जाने पर क्रेडिट कार्ड कर सकता है आपकी बड़ी मदद
अगर आपने रोड असिस्टेंस फैसिलिटी वाला क्रेडिट कार्ड बनवाया है तो आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है।

क्या सफर में आपकी कार कभी खराब (Car Breakdown) हुई है या कम पेट्रोल की वजह से आप रास्ते में कहीं फंसे हैं? कई बार ऐसी स्थिति आ जाने पर हम लाचार महसूस करने लगते हैं। अगर कहीं पहुंचने की जल्दबाजी हो और ऐसा हो जाए तो बहुत खराब अहसास होता है। ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड हैं, जो कंप्लिमेंटरी रोडसाइड असिस्टेंस देते हैं। क्रेडिट कार्ड का यह फीचर मुश्किल वक्त में आपके समय की बचत कर सकता है। पैसे की बचत कर सकता है और मेंटल स्ट्रेस से आपको बचा सकता है।

रोड असिस्टेंस सर्विस में क्या-क्या शामिल हैं?

क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली रोड-साइड असिस्टेंस में towing, बैटरी जंपस्टार्ट, टायर चेंजेज, फ्यूल डिलीवरी आदि शामिल हैं। आपको नजदीकी शहर तक पहुंचाने के लिए बैकअप व्हीकल की सुविधा भी मिल सकती है। क्रेडिट कार्ड की रोड असिस्टेंस फैसिलिटीज का इस्तेमाल करने का एक फायदा यह है कि यह बहुत कॉस्ट-इफेक्टिव है। खासकर ऐसे वक्त यह बहुत फायदेमंद है अगर आपने अलग से रोडसाइड असिस्टेंस मेंबरशिप नहीं ली है।

अलग से खरीदने पर कितना खर्च आता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें