बंद पड़ा है ईपीएफ अकाउंट? सरकार सीधे भेजेगी आपके बैंक खाते में पैसा, जानिये नए नियम

EPFO: लंबे समय से निष्क्रिय पड़े छोटे ईपीएफ अकाउंट को लेकर सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। जिन अकाउंट में 1,000 रुपये तक का अमाउंट जमा है और तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है, वह पैसा अब सीधे खाताधारकों को वापस मिलेगा

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement
EPFO: लंबे समय से निष्क्रिय पड़े छोटे ईपीएफ अकाउंट को लेकर सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है।

EPFO: लंबे समय से निष्क्रिय पड़े छोटे ईपीएफ अकाउंट को लेकर सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। जिन अकाउंट में 1,000 रुपये तक का अमाउंट जमा है और तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है, वह पैसा अब सीधे खाताधारकों को वापस मिलेगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ऐसे छह लाख से ज्यादा निष्क्रिय अकाउंट की पहचान की है और पैसा रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सबसे अच्छी बात यह है कि खाताधारकों को पैसे वापस पाने के लिए कोई आवेदन, डॉक्यूमेंट या पेपर जमा करने की जरूरत नहीं होगी। मंत्रालय के अनुसार यह रकम सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ये पूरा प्रोसेस अपने आप होगा।

हालांकि यह सुविधा केवल उन अकाउंट के लिए है जिनमें अधिकतम 1,000 रुपये तक का बैलेंस है। जिन अकाउंट में इससे ज्यादा रकम है, उन्हें इस पहल के तहत अपने आप रिफंड नहीं मिलेगा।


ईपीएफ खाता तब निष्क्रिय माना जाता है जब लगातार तीन साल तक उसमें कोई अंशदान या लेनदेन नहीं होता। हालांकि नियमों के अनुसार ऐसे अकाउंट में ब्याज मिलता रहता है।

खाताधारक अपने खाते की स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूएएन और पासवर्ड से लॉगिन करें और ‘व्यू पासबुक’ में योगदान की जानकारी देखें। UMANG ऐप के जरिए भी खाते का स्टेटस आसानी से चेक किया जा सकता है।

Tax Harvesting से घटा सकते हैं अपनी टैक्स लायबिलिटी, 31 मार्च तक है मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।