5th Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष स्थान है। यह दिन राम भक्त हनुमान को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह हनुमान जी को अति प्रिय है, क्योंकि इस माह में हनुमान जी के जीवन की कुछ बेहद महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। इस माह के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने पर जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
