Get App

Ahoi Ashtami 2025: अहोई माता को प्रसन्न करने के लिए भोग में जरूर अर्पित करें ये 7 चीजें, संतान को मिलेगा निरोगी जीवन का आशीर्वाद

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। अहोई अष्टमी के व्रत में अहोई माता को अलग-अलग तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं। आइए जानें इनके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 10:37 AM
Ahoi Ashtami 2025: अहोई माता को प्रसन्न करने के लिए भोग में जरूर अर्पित करें ये 7 चीजें, संतान को मिलेगा निरोगी जीवन का आशीर्वाद
माना जाता है कि सच्ची श्रद्धा से भोग लगाने पर अहोई माता संतान को निरोगी, दीर्घायु होने का वरदान देती हैं।

Ahoi Ashtami 2025 Bhog: अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर रात में तारों के उदय होने तक उपवास रखती हैं और अहोई माता की पूजा करती हैं। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को, दिवाली से ठीक पहले मनाया जाता है और उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। हिंदू धर्म में इस व्रत की बहुत मान्यता है। इस वर्ष, अहोई अष्टमी सोमवार, 13 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

अहोई अष्टमी तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:24 बजे से शुरू हो रही है। ये तिथि 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:09 बजे तक रहेगी। ऐसे में अहोई अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर 2025,सोमवार के दिन किया जाएगा।

पूजा मुहूर्त : शाम 05:53 बजे से 07:08 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें