Kharmas 2025: खरमास एक महीने या 30 दिनों की अवधि होती है, जिसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। खरमास का समय साल में दो बार आता है, एक बार दिसंबर में और एक बार मार्च में। दिसंबर में शुरू होने वाला खरमास का समापन मकर संक्रांति के दिन होता है। खरमास सूर्य के गुरु की राशि में प्रवेश करने पर लगता है। दिसंबर में सूर्य भगवान गुरु की राशि धनु में प्रवेश करते, उस दिन से खरमास शुरू हो जाता है। आइए जानें इस साल खरमास कब से शुरू हो रहा है और इसमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
